शनिवार, 9 जून 2007

बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, सं :थाना बिसरख के तहत गांव जलालपुर स्थित ईट भट्ठे पर एक तेरह वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। दुष्कर्मी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जलालपुर स्थित ईट भट्ठा पर अबुल मजदूरी करता है और वहीं पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार दोपहर अबुल व उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से मिलने के लिए चले गए। झोपड़ी में उनकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। मौकापाकर ईट भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाने वाला विष्णु पहुंचा और बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दुष्कर्मी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना बिसरख की। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद विष्णु के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: